प्रियंका चोपड़ा ने बताया बेडरूम सीक्रेट, सुबह सबसे पहले निक जोनास की होती है यह डिमांड

शुक्रवार, 12 जून 2020 (14:39 IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने और निक का एक बेहद क्यूट सा बेडरूम सीक्रेट शेयर किया है।

 
प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि निक जोनास की डिमांड होती है कि सोकर उठते ही प्रियंका सबसे पहले उन्हें अपना चेहरा दिखाएंगी। प्रियंका का कहना है कि ये उनके लिए बड़ी झुंझलाहट भरी डिमांड होती है क्योंकि वो तुरंत सोकर उठी हैं और उनकी आंखें सूजी हुई होती है।
 
प्रियंका ने बताया वो चाहती हैं कि थोड़ा क्रीम और मस्कारा लगा लें। लेकिन निक उन्हें ये सब कुछ करने ही नहीं देते। उन्हे सीधा प्रियंका को देखना होता है। हालांकि प्रियंका को निक की ये आदत बेहद क्यूट लगती है। 
 
वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निक से जब पूछा गया कि पत्नी प्रियंका के साथ उनका क्वारंटाइन कैसा जा रहा है तो उन्होंने कहा, 'मेरी और प्री(प्रियंका) की शादी को अभी 1.5 साल ही हुआ है। हम दोनों अपने काम की वजह से एक दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते थे, लेकिन इन दिनों हमें एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिला है।'
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी