प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान!

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (17:34 IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। खबरों के अनुसार निक जोनस के बड़े भाई और प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर माता-पिता बनने वाले हैं।

 
रिपोर्ट्स की मानें तो 23 साल की सोफी प्रेग्नेंट हैं। सोफी और जो अपने पहले बच्चे के मां-बाप बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि कपल ने नहीं की है।
 

खबरों की माने तो सोफी टर्नर 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं। हालांकि ये अभी बहुत जल्दी है लेकिन जो और सोफी इस खबर से बहुत उत्साहित हैं। दोनों ने अपने परिवारों को भी बच्चे के आने की खबर दे दी है और सभी इस खबर से बेहद खुश हैं।

ALSO READ: पिता की वजह से वरुण धवन नहीं कर पाए आमिर खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू
 
बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं। जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। दोनों ने पिछले साल जून में शादी की थी। 
 
निक और उनके दो बड़े भाई जो जोनस और केविन जोनस साथ मिलकर म्यूजिक बैंड जोनस ब्रदर्स में काम करते हैं। फिलहाल जोनस ब्रदर्स का हैप्पीनेस बिगिन्स टूर चल रहा है। इस म्यूजिक टूर के चलते जोनस ब्रदर्स इन दिनों यूरोप में हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी