इतने करोड़ की ज्वेलरी और ड्रेस पहन अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Photo : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक जोनास के साथ बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2019 में पहुंची थीं। अवॉर्ड शो में प्रियंका के लुक की बेहद चर्चा रही, उनकी खूबसूरत ड्रेस और ज्वेलरी ने सभी को आकर्षित किया। खबरों की मानें तो प्रियंका ने इस फंक्शन में जो ज्वेलरी पहनी थी उसकी कीमत करोड़ों में है।
Photo : Instagram
खबरों के अनुसार अवॉर्ड शो मे प्रियंका चोपड़ा ने 1.8 करोड़ रुपए के ड्रेस एवं ज्वेलरी से अपनी चमक बिखेरी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने टिफनी एंड कंपनी के 5,600 डॉलर के डायमंड के ईयरिंग पहना था। इसके साथ मैच करता हुआ जो ब्रेसलेट पहना था उसकी कीमत 12,000 डॉलर है।
Photo : Instagram
कहा जा रहा है कि दोनों टी कलेक्शन ब्रांड के थे। लेकिन इन सब में सबसे निराली चीज प्रियंका का नेकलेस और पेडेंट थी। प्रियंका चोपड़ा ने भले ही इस अवॉर्ड शो में पतला सा नेकलेस पहना था लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा है। प्रियंका ने गले में जो बॉल की शेप का पेंडेंट पहना था उसकी कीमत 11,000 डॉलर है जबकि 55,000 डॉलर का विक्टोरिया ग्रेजुएट लाइन नेकलेस पहना था।
Photo : Instagram
इसके साथ ही प्रियंका ने 165,000 सर्किट डायमंड नेकलेस पहना था। इन सबके अलावा प्रियंका चोपडा़ ने टी वायर रिंग पहनी थी जिसकी कीमत 2300 डॉलर, इसके अलावा दो और चीजें टी टू चेन रिंग और वायर रिंग पहन रखी थी। जिसकी कीमत 850 और 825 डॉलर है। भारतीय करंसी के मुताबिक इसकी कीमत करीब 1.8 करोड़ है। प्रियंका ने रेड कारपेट पर जुहैर मुराद का स्प्रींग 2019 के कलेक्शन का गाउन पहना। जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रहीं थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी