गो गोआ गोन का सीक्वल अनाउंस

बुधवार, 15 जनवरी 2020 (11:27 IST)
निर्माता दिनेश विजन और इरोस इंटरनेशनल ने 'गो गोआ गोन' का सीक्वल अनाउंस किया है। इसे गो गोआ गोन 2 नाम से बनाया जाएगा। 
 
फिल्म की शूटिंग सितम्बर 2020 से शुरू होगी और मार्च 2021 में इसे रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर गो गोआ गोन खत्म हुई थी। 
 
फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशक की घोषणा बाद में की जाएगी। 
 
गो गोआ गोन वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के. ने किया था। 
 
यह ऐसे तीन दोस्तों की कहानी है जो गोआ पार्टी के लिए जाते हैं और अगली सुबह अपने आपको ज़ोम्बियों से घिरा हुआ पाते हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत रहा था।

इस फिल्म में सैफ अली खान, कुणाल खेमू और वीर दास ने लीड रोल निभाए थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी