रिलीज से पहले ही 2.0 का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, तोड़े रिकॉर्ड

29 नवंबर को रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 रिलीज हो रही है। यह फिल्म साल 2018 में आई फिल्म रोबोट का सीक्वल हैं जिसे शंकर ने निर्देशित किया है। फिल्म 2.0 भारत की सबसे बड़ी फिल्म है जिसे बनाने में 543 करोड़ से ज्यादा का बजट आया है।
 
बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, रिलीज से पहले 2.0 बॉक्स-ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना सकती है। यह मेगा बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। खबरों के अनुसार रिलीज से पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से चल रही है। 
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इसका प्री- रिलीज बिजनेस करीब 120 करोड़ रुपए हो गया है। सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग दक्षिण भारत में हो रही है। 120 करोड़ रुपए तमिल सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 
 
वहीं, रिलीज से पहले ही 2.0 ने फिल्म बाहुबली-2 को स्क्रीन काउंटिग में पछाड़ दिया है। खबरों के अनुसार फिल्म 2.0 विश्वस्तर पर स्क्रीन्स के मामले में अब तक भारत द्वारा रिलीज की गई सबसे बड़ी फिल्म होगी। 
 
यह फिल्म भारत में लगभग 6600 से 6800 स्क्रीन पर रिलीज होगी। बाहुबली-2 6500 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। 2.0 उत्तर भारत में लगभग 4000 से 4100 स्क्रीन पर और दक्षिण भारत में लगभग 2600 स्क्रीन पर रिलीज होगी।
 
साइंस फिक्शन बेस्ड इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। 2.0 में अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना और भयानक है। वहीं रजनीकांत अपने पुराने रोल चिट्टी में नजर आएंगे। 2 घंटे और 28 मिनट की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी