सिनेमाघरों में धमाका करने के बाद अब इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'जेलर'

WD Entertainment Desk

शनिवार, 2 सितम्बर 2023 (14:10 IST)
Film Jailer OTT Release: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म का देश के साथ विदेशों में भी डंका बज रहा है। जेलर ने वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ क्लब में एंट्री कर दी है। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी बन गई है।
 
वहीं अब सिनेमाघरों में शानदार कलेक्शन करने के बाद 'जेलर' ओटीटी पर भी दस्तक देने जा रही है। 'जेलर' की ओटीटी रिलीज का ऐलान हो गया है। यह फिल्म 7 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 
 
प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जेलर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'जेलर शहर में है, यह सतर्क मोड को सक्रिय करने का समय है! जेलर प्राइम वीडिये पर 7 सितंबर से।'
 
फिल्म 'जेलर' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी अहम किरदार में हैं। 'जेलर' में रजनीकांत और तमन्ना भाटिया के अलावा राम्या कृष्णन, शिवा राजकुमार, विनायकन, जैकी श्रॉफ और मोहनलाल भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी