9 साल बाद वापसी कर रहे राजकुमार संतोषी, 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का किया ऐलान

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (12:06 IST)
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी 9 साल बाद वापसी करने जारहे हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ऐलान किया है। इस फिल्म में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की दो विपरीत विचारधाराओं के बीच युद्ध को दिखाया जाएगा। 

 
निमार्ताओं ने हाल ही में फिल्म की घोषणा करने के लिए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में फिल्म घायल, दामिनी, अंदाज अपना अपना, पुकार, अजब प्रेम की गजब कहानी, लज्जा और खाकी के सीन हैं। यह फिल्म 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
फिल्म में ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का संगीत होगा। संतोषी प्रोडक्शंस एलएलपी की मनीला संतोषी द्वारा निर्मित इस फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
 
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला होरो' थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और इलियाना डीक्रूज अहम किरदार में नजर आए थे।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी