टीवी के राम, सीता और लक्ष्मण पहुंचे अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लेंगे भाग

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (12:30 IST)
Ram Mandir Inauguration: देशभर में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई इसे लेकर उत्साहित है। इस भव्य समारोह में भाग लेने के लिए कई दिग्गजों को निमंत्रण भी भेजे जा रहे हैं। इसी बची प्राण प्रतिष्ठा से पहले टीवी सीरियल रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण अयोध्या पहुंचे।
 
श्रीराम के किरदार में नजर आए अरुण गोविल, माता सीता के किरदार में नजर आईं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रोल में दिखें सुनील लहरी ने राम नगरी अयोध्या पहुंचे। सोशल मीडिया रामायण की स्टारकास्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में दीपिका लाल साड़ी पहने, माथे पर बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। वहीं, अरुण गोविल और सुनील लहरी भी पीले कुर्ते पजामें में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके आस-पास काफी भीड़ नजर आ रही हैं।
 
उनके पीछे भीड़ जय श्रीराम का नारा लगाते चल रही है। वीडियो में कुछ डांसर्स को तीनों के आस-पास डांस करते हुए भी देखा जा सकता है। 
 
बताया जा रहा है कि अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी म्यूजिक वीडियो राम आएंगे की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। इसके बाद वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी हिस्सा लेंगे। तीनों सितारों को इस कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी