आलिया को अपनी फैमिली के करीब लाने के लिए रणबीर ने किया यह काम

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी-टाउन के हॉटेस्ट कपल्स में से एक है। रणबीर और आलिया अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दोनों के परिवार वालों ने भी इनके रिलेशनशिप को मंजूरी दे दी है।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने आलिया को अपने परिवार के और करीब लाने के लिए उन्हें अपने फैमिली चैट ग्रुप में एड कर लिया है। रणबीर के इस फैमिली ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल हैं। रणबीर के इस कदम से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आलिया भट्ट जल्‍द इस घर की बहू बन सकती हैं।
 
आलिया को रणबीर की फैमिली पार्टी में कई-कई बार देखा गया है। बीते दिनों आलिया रणबीर के पिता ऋषि कपूर से मिलने लंदन भी गई थीं। रणबीर और आलिया की रिलेशनशिप पर आलिया की मां सोनी राजदान ने कहा था कि रिश्ता बस पक्का ही समझिए।
 
हाल ही में आलिया के पिता महेश भट्ट ने रणबीर और आलिया को लेकर कहा था कि उन्‍हें रणबीर कपूर पसंद हैं और वह बहुत अच्छे इंसान हैं। इस रिश्ते को उन्‍हें कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने की जरूरत है।
 
खबरों के अनुसार रणबीर और आलिया की शादी के लिए ऋषि कपूर के न्यूयॉर्क से अपना इलाच करवा कर वापस लौटने का इंतजार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उनके ठीक होने के बाद ही दोनों परिवारों में शादी की तारीख के बारे में बात होगी। रणबीर और आलिया के रिश्ते की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आलिया और रणबीर करीब आए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी