रणवीर सिंह अपनी पत्नी के एक्स बॉयफ्रेड के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन!

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को एक साथ ऑन स्क्रीन पर देखने की फैंस की चाहत जल्द ही पूरी होने वाली है। लेकिन यह किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। 
 
दरअसल, थम्स अप के निर्माताओं ने एक विज्ञापन के लिए रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को एक साथ लाने की योजना बनाई है। रणवीर सिंह कोला के स्थायी ब्रांड एंबेसडर हैं। और अब रणबीर कपूर को कोला के एक विज्ञापन में अतिथि स्टार बनने के लिए एक बड़ी रकम ऑफर की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर की ओर से कोई आश्वासन अभी तक नहीं मिला है। क्योंकि इस विज्ञापन के लिए रणबीर को जो बड़ी रकम ऑफर की गई है वो रणवीर सिंह से कम है। जबकि रणबीर उनसे ज्यादा की डिमांड कर रहे हैं। वहीं, दूसरा कारण रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के हसबैंड हैं और दीपिका रणबीर कपूर की एक्स रह चुकी है।
 
लेकिन अगर फीस का मुद्दा सुलझा गया तो संभव है कि जल्द ही इन दोनों स्टार्स को एक साथ स्क्रीन पर देख सकेंगे। वहीं खबरें है कि रणबीर कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ लव रंजन के अगले प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। दोनों आखिरी बार 2015 में फिल्म 'तमाशा' में साथ नजर आए थे। रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी