इस वजह से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बच्चे का इंतजार कर रहे रणबीर कपूर

सोमवार, 8 जून 2020 (16:31 IST)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक हैं। जब से उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, तब से वे रिलेशनशिप के बड़े गोल्स बना रहे हैं। रणवीर को डेट करने से पहले, एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनके ब्रेकअप ने तब काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

 
लेकिन 2016 में, करण जौहर के टॉक शो में रणबीर और रणवीर एकसाथ नजर आए जो काफी सुर्खियों में रहा। दोनों की जोड़ी पहली बार जब एक साथ नजर आई तो वह ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी। शो पर रणबीर ने दीपिका-रणवीर पर बात करते हुए कहा था कि दोनों ऑनस्क्रीन बेहद शानदार पार्टनरशिप निभाते हैं। 
 
रणबीर कपूर ने कहा कि वह दीपिका और रणवीर के लिए खुश हैं और उम्‍मीद करते हैं कि वे एकसाथ बेहतरीन बच्‍चे करेंगे और वह (रणबीर कपूर) उनके बच्‍चों के फेवरिट एक्‍टर होंगे। रणबीर और रणवीर का यह एपिसोड काफी शरारतों से भरा था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी