जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने फैंस को दिया खास गिफ्ट, फिल्म 83 का फर्स्ट लुक आउट

बॉलीवुड के सबसे बिंदास और एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को 34 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 83 का अपना लुक शेयर किया है। तस्वीर में रणवीर का लुक दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव से काफी मिलता जुलता है। 
 
तस्वीर में रणवीर सिंह ने हाथ में बॉल लिए हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में कपिल जैसा ही जोश नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'मेरे स्पेशल डे में मैं पेजेंट कर रहा हूं हरियाणा का तूफान कपिल देव।

कपिल देव को हरियाणा हरिकेन के नाम से भी लोग जानते हैं। रणवीर सिंह के फैंस उनके फर्स्ट लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जोकि अब सामने आ चुका है। रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है।
 
फिल्म 83 विश्व कप 1983 पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाएंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं।
 
पिछले दिनों रणवीर सिंह ने क्रिकेट प्रैक्ट‍िस करते हुए एक वीडियो शेयर की थी। इससे पहले रणवीर, दिल्ली में कपिल देव के घर पर दस दिन तक रुके थे। कपिल के साथ रुकने का मकसद उनके स्क‍िल्स को और बेहतर तरीके से सीखना और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी