रणवीर के पापा ने फिल्मी अंदाज में किया बहू दीपिका का परिवार में स्वागत

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को शादी के बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्रिटी और फैंस की तरफ से ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। दोनों ने 14 और 15 नवंबर को पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से शादी की हैं। शादी के बाद रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने अपनी बहु दीपिका पादुकोण का बेहद खास अंदाज में परिवार में स्वागत किया है।
 
जगजीत सिंह भवनानी ने फिल्म बाजीराव मस्तानी के सॉन्ग ये दीवानी मस्तानी हो गई से मिलता हुआ एक डायलॉग बोलते हुए दीपिका का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ये दीवानी तो भवनानी हो गई।
 
रणवीर सिंह की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने इंस्टा स्टोरी पर इसका खुलासा किया है। रणवीर सिंह जहां अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं तो वहीं उनके पिता का एनर्जी और मस्तीभरा अंदाज सब को काफी पसंद आया है। 
 
ALSO READ: क्या आपने मिस कर दी 'रामलीला' की शादी की तस्वीरें? यहां है पूरी जानकारी..
कोंकणी रिवाज से शादी के दौरान रणवीर ने सफेद कुर्ता और दीपिका ने गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं, सिंधी रिवाज से शादी के वक्त रणवीर ने पिंक एंड गोल्डन कांजीवरम शेरवानी, सिर पर साफा बांधा था। दीपिका ने लाल रंग का पारंपरिक लहंगा पहना। 
 
खबरों के अनुसार 18 नवंबर को दीपवीर भारत लौटेंगे। यहां उनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को दिया जाएगा जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शिरकत करेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी