सिल्वेस्टर स्टेलॉन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'रैम्बो: लास्ट ब्लड' की रिलीज डेट घोषित

सिल्वेस्टर स्टेलॉन की भले ही उम्र हो चली हो, लेकिन अभी भी उनके चाहने वालों की संख्‍या बहुत बड़ी है। भारत में भी उनके कई दीवाने हैं। सिल्वेस्टर का स्टाइल और एक्शन वे बहुत पसंद करते हैं। 
 
रैम्बो सीरिज के रूप में सिल्वेस्टर ने दुनिया भर में अपार लोकप्रियता हासिल की। इस सीरिज की पांचवीं फिल्म 'रैम्बो: लास्ट ब्लड' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। 
 
यह फिल्म 20 सितम्बर 2019 को भारत में रिलीज होगी। पीवीआर पिक्चर्स और एमवीपी एंटरटेनमेंट इसे रिलीज करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन Adrian Grunberg ने किया है। 
 
क्या है कहानी: 
रैम्बो एक मित्र की बहन को बचाने के लिए मैक्सिको जाता है जिसका अपहरण कर लिया गया है। किस तरह से रैम्बो अपने मिशन में कामयाब होता है यह फिल्म का सार है। फिल्म एक्शन से भरपूर है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी