सुशांत सिंह राजपूत को अपनी बहनों से भी नहीं मिलने देती थीं रिया चक्रवर्ती!

शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (17:51 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई (CBI) ने रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस केस में लगातार कुछ न कुछ नए खुलासे सामने आ रहे हैं जिसे देखकर सभी हैरान हैं। सीबीआई जांच में सभी की निगाहें रिया पर बनी हुई हैं।

 
खबरों की माने तो रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को अपने काबू में किया हुआ था। सुशांत पर रिया का दबदबा था आलम यह था कि सुशांत अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कब, क्या और कैसे करेंगे यह सब रिया की सहमति से होता था।
 
ALSO READ: सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी आई सामने, गायब मिले आखिरी के 3 पन्ने
 
बताया जा रहा है कि पटना पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि सुशांत रिया से किसी भी मुद्दे पर बहस नहीं करते थे। वो रिया से डरने लगे थे। वो जो कहती थीं सुशांत वहीं करते थे। सुशांत के घर में जब से रिया रहने आईं थी उनके खर्चें बढ़ गए थे।

सुशांत बढ़ते खर्चों को लेकर काफी परेशान थे लिहाजा सुशांत ने अपने रूम पार्टनर सिद्धार्थ पठानी से पूछा था कि अचानक घर के खर्चे इतने क्यों बढ़ गए हैं। सुशांत ने सिद्धार्थ को इस बारे में जानकारी देने के लिए कहा था। सिद्धार्थ ने सुशांत को बताया कि घर के खर्चे का फैसला लिया ले रही है। 
 
खबरों के अनुसार सुशांत के घर में काम करने वाले एक कुक ने बिहार पुलिस को बताया था कि सुशांत अपनी बहनों से भी नहीं मिल पाते थे। रिया सुशांत को उनकी बहनों के घर नहीं जाने देती थी। इतना ही नहीं सुशांत के कॉल डिटेल से यह बात भी निकलकर आई है कि 20 से 25 जनवरी के दौरान जब सुशांत अपनी बड़ी बहन रानी सिंह से मिलने के लिए चंडीगढ़ गए थे, उस दौरान रिया ने सुशांत को 19 बार फोन किया था।
 
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि जब रिया को सुशांत के चंडीगढ़ जाने और अपने परिवार के सदस्यों से मिलने की बात पता चली थी, तब रिया काफी भड़क गई थीं, वह सुशांत पर फौरन मुंबई लौटकर आने का ज़ोर डाल रही थीं। रिया सुशांत को कथित तौर पर धमकियां दे रहीं थीं। 
 
वहीं सुशांत की करीबी दोस्त स्मिता पारिख ने रिया चक्रवर्ती से जुड़े कई बड़े खुलासे करते हुए बताया की जब भी सुशांत के परिवार का कोई भी सदस्य उनसे मिलने आता था, तो रिया घर से बाहर निकल जाती थीं। यह बात खुद रिया ने स्मिता को बताई थी। स्मिता ने यह भी बताया है कि 2019 में सुशांत के साथ उनका टच छूटने लगा था। उन्होने सुशांत के जन्मदिन पर उन्हे विश करने के लिए कॉल किया था तभी भी उनकी बात सुशांत से नहीं हो पाई थी। शायद सुशांत ने अपना नंबर बदल लिया था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी