ऋषि कपूर के निधन से गम में डूबे सचिन तेंदुलकर, बोले- उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ...

गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (14:12 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया, उनके निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में हैं। लगातार दो दिन में दो बड़े अभिनेताओं के जाने से पूरा देश सदमे में है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल जगत की तमाम हस्तियां हैरान और दुखी हैं।

 
ऋषि कपूर एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही बल्कि क्रिकेट में भी खासा रूचि रखते थे, भारतीय क्रिकेटर भी इस महान अभिनेता के जाने ले सदमें में हैं। ऋषि कपूर के निधन पर टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बहुत आहत हैं। 
 
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऋषि जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं और जब हम वर्षों में मिले, तो वे हमेशा बहुत शालीन थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। नीतू जी, रणबीर और पूरे कपूर परिवार के प्रति मेरी संवेदना।'
 
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी और लिखा, 'ये अविश्वसनीय है। कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर जी। आज एक लेजेंड का निधन हो गया और ये स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।'
 
बता दें कि ऋषि कपूर सचिन तेंदुलकर को बड़े प्रशंसक रहे हैं। सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी