बम डिगी डिगी गर्ल साक्षी मलिक बनी नई नेशनल क्रश

इंडस्ट्री में कुछ भी ट्रेंड में बनने के लिए वक़्त नहीं लगता। कुछ समय पहले ही मलयालम फिल्म की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इतनी फेमस हुई थीं कि उन्हें 'नेशनल क्रश' कह दिया गया था। 

इंस्टाग्राम के लेकर हर सोशल मीडिया नेट्वर्क में उनके फॉलोअर्स की लिस्ट सबसे ज़्यादा हो गई थी। जल्द ही ट्रेंड दोबारा बदल गया। अब लोगों का दिल किसी और पर लग गया है। 

प्रिया वारियर की अदाओं के तो सभी कायल हैं, लेकिन अब लोगों की पसंद में एक और एक्ट्रेस शामिल हो गई हैं। हाल ही में आई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गाने बम डिगी डिगी की वो चश्मे वाली लड़की तो सभी को याद है। 
 
वह क्युट से हॉट अवतार में आने वाली लड़की हैं साक्षी मलिक। साक्षी पहले से ही इंस्टाग्राम सेंसेशन हैं। उस गाने के बाद उनके फैंस की लिस्ट तेजी से बढ़ रही है। 

साक्षी मॉडल हैं और कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा भी रह चुकी हैं। फ्रेशलुक, पीसी ज्वैलर्स, नायका, फेसेस कनाडा जैसी ब्रांड्स की वे पहली पसंद हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन होने के बाद अब वे इंडस्ट्री में भी सभी की पसंद बन रही हैं। 
 
एक्टिंग, मॉडलिंग और डांसिंग को पसंद करने वाली साक्षी के सोशल अकाउंट पर उनके डांस की ढेरों क्लिप्स हैं। हालांकि वे साइंस स्टुडेंट हैं और मॉडलिंग में पूरी तरह से अपना करियर बनाना चाहती हैं। 
 
 
लोग अब उनके डांस के फैन हो गए हैं। उनकी यह बढ़ती प्रसिद्धी प्रिया वारियर को भी पीछे छोड़ रही है। अब साक्षी मलिक है 'नेशनल क्रश'। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी