घर पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान का पहला पोस्ट, फैंस बोले- भाई का अपडेट देने का तरीका थोड़ा कैजुअल...

WD Entertainment Desk

सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (15:47 IST)
Salman Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग के बाद से फैंस काफी चिंतित है। रविवार अलसुबह दो हमलावर सलमान के घर के बाहर गोलीबारी करके फरार हो गए। इस घटना के वक्त सलमान अपने परिवार के साथ घर में ही मौजूद थे।
 
मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। सलमान के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करके उनका हालचाल जानने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने फिटनेस ब्रांड के दुबई में लॉन्च की घोषणा कर रहे है। सलमान ने बताया कि उनका ब्रांड 'बीइंग स्ट्रॉन्ग' अब दुबई में भी उपलब्ध होगा। हालांकि वीडियो में सलमान ने फायरिंग की घटना का कोई जिक्र नहीं किया है।

ALSO READ: मौनी रॉय ने पति संग सेलिब्रेट किया बंगाली और साउथ इंडियन न्यू ईयर, ट्रेडिशनल लुक में नजर आया कपल
 
सलमान खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मुझे खुशी है कि अपा सुरक्षित हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'भाई का अपडेट देने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर हम आपके साथ हैं कुछ नहीं होगा आपको।'
 
खबरों के अनुसार लगातार जान से मारने की मिल रही धमकियों और फायरिंग की घटना के बाद भी सलमान खान ने अपना काम जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी टीम को कहा कि उनके वर्क शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होंगे, ना ही उन्हें कैंसिल किया जाएगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी