सलमान खान के चहेते डॉगी की मौत, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (11:06 IST)
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के चहेते डॉगी माय लव की मौत हो गई। उनके इस डॉगी को परिवार के एक अहम सदस्य के तौर पर गिना जाता था।
 
सलमान खान ने अपनी सबसे प्यारे डॉगी माय लव की मौत की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी और अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा की मेरा सबसे खूबसूरत कुत्ता ‘माय लव’ आज चला गया.. ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। सलमान ने इसके साथ अपने डॉगी की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
 
सलमान ने अपने डॉगी के साथ एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह माय लव को किस करते नजर आ रहे हैं साथ ही उन्होंने लिखा Kisses My Love।
 
डेजी शाह ने भी माय लव की मौत पर दुख प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि तुम अपने पंजों के निशान मेरे दिल पर छोड़ गई माय लव। तुम्हे बहु‍त याद करूंगी।
 
सलमान खान एक डॉग लवर है और उन्होंने कई अलग-अलग ब्रीड के कुत्ते पाल रखे हैं। सलमान के पास दो बुल मस्टिफ डॉग 'मायसन' और 'माय लव' थे। मायसन की मौत साल 2009 में हो गई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी