सनी लियोनी इस तरह रखती हैं अपना फिगर शेप में

हाल ही में सनी लियोनी ने बिकिनी में अपना एक फोटो शेयर किया था और लोग उनका फिगर देख दंग रह गए। वर्षों से सनी का फिगर शेप में हैं। 
 
 

इसके लिए सनी कड़ी मेहनत करती हैं। वे अपने डाइट चार्ट का सख्ती से पालन करती हैं और जो चीज छोड़ रखी हैं उन्हें कभी नहीं खाती। 

सनी रोजाना सब्जियां, फलों के ज्यूस और दूध भरपूर मात्रा में लेती हैं। वे यह खाना और पीना कभी नहीं भूलती। 

डाइट के अलावा सनी रोजाना वर्कआउट करती हैं। सनी का कहना है कि वे कभी वर्कआउट मिस नहीं करती। वे कहती हैं कि सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी