शाहरुख की लाड़ली बेटी सुहाना बनी जूलियट, पिता ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी है। इसी बीच शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में शाहरुख और उनकी लाड़ली बेटी सुहाना खान नजर आ रहे हैं। 
 
शाहरुख ने इस तस्वीर के साथ ही एक प्ले का पोस्टर भी शेयर किया है। प्ले के पोस्टर में सुहाना खान भी दिख रही हैं। सुहाना ने इस प्ले में जूलियट का किरदार निभाया था और अब शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की जमकर तारीफ की है। 
 
उन्होंने लिखा कि, लंदन में मेरी जूलियट के साथ। एक बहुत ही अच्छा अनुभव था। सभी ने शानदार परफॉर्मेंस दी। पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। शाहरुख खान अपने बच्चों से बहुत प्यार करते है और अक्सर उन्हें सपोर्ट करते नजर आते हैं। 
 
सुहाना खान इन दिनों अपनी पढ़ाई में बिजी चल रही हैं। सुहाना वोग इंडिया मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करा चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने कहा था कि उनकी बेटी सुहाना खान डिस्की है लेकिन वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत लड़की हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी