इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी शाहिद कपूर की 'जर्सी', रिलीज डेट आई सामने

रविवार, 17 जनवरी 2021 (15:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की जर्सी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और अब शाहिद ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी है। शाहिद कपूर की जर्सी इस साल दिवाली के मौके पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

 
शाहिद कपूर के सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी दी है। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर एक ‍क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। शाहिद ने अपने जर्सी लुक में तस्वी शेयर करते हुए लिखा, जर्सी दिवाली के मौके पर 5 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
उन्होंने लिखा, मानव आत्मा की विजय। एक ऐसी यात्रा जिस पर मुझे बहुत गर्व है। इस टीम के लिए। इसी के साथ उन्होंने अपनी फिल्म के साथियों और डायरेक्टर को टैग भी किया है।
 
शाहिद के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पोस्ट शेयर करके बधाई दी है। जर्सी एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो कि बहुत टैलेंटेड होता है, लेकिन एक फेल क्रिकेटर होता है। यह फिल्म तेलुगु फिल्म जर्सी का रीमेक है। फिल्म में शाहिद के साथ लीड रोल में मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं।
 
शाहिद ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था- जर्सी की शूटिंग खत्म हो गई है। कोरोना काल में 47 दिनों तक शूटिंग करना मुश्किल था। मुझे पूरी टीम पर गर्व है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। मैं उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो रोजाना सेट पर आते थे।
 
अपनी जान को खतरे में डालकर वह करने जिसे वह प्यार करते हैं। दिल को छू जाने वाली कहानियां। जर्सी एक ऐसी कहानी है जो एक व्यक्ति के जमीन से ऊपर उठने की कहानी है। जैसे कि हम इस महामारी से लड़ रहे हैं। इसे हमेशा याद रखें। यह समय भी गुजर जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी