ड्रग्स केस के बीच शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने शेयर की अजीब पोस्ट, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (18:40 IST)
एनसीबी ने बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन की जांच तेज कर दी है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान इस समय ड्रग की जांच के दायरे में हैं। इन अभिनेत्रियों और उनके प्रबंधकों/ड्रग पेडलर्स के बीच कई चैट NCB द्वारा प्राप्त किए गए हैं।

 
इस बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने महिलाओं के प्रति गलत और घृणित (हेटफुल) बर्ताव को लेकर एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। सुहाना की इंस्टा स्टोरी अंग्रेजी में है। जिसका हिंदी में अर्थ है- 'Misogyny न केवल महिलाओं के प्रति नफरत है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति एक घृणित व्यवहार भी है।'
 
'आपको यह सचेत रूप से सोचने की जरुरत नहीं है कि आप महिलाओं से नफरत करते हैं, लेकिन आप खुद से पूछिए कि जब कोई महिला ऐसा कुछ करती है तो क्यों आपको एक पुरुष द्वारा करने से कहीं ज्यादा प्रतिक्रिया महसूस होती है।' इसके साथ ही सुहाना ने लिखा कि दोहरा बर्ताव खतरनाक होता है।'
 
इसके साथ ही सुहाना ने लिखा कि दोहरा बर्ताव खतरनाक होता है। सुहाना खान की महिलाओं के प्रति बर्ताव को लेकर की गई पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रही है। 
 
सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वहीं बी-टाउन में ऐसी चर्चा है कि सुहाना खान भी सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे की तरह जल्द बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी