शिल्पा शेट्टी महाभारत में बनेंगी द्रौपदी

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (14:21 IST)
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में शिल्पा महाभारत की द्रौपदी के रूप में नजर आ रही हैं। शिल्पा एक रेडियो शो की महाभारत में द्रौपदी की आवाज बनी हैं।
 
 
यह रेडियो महाभारत, फीवर एफएम का नया शो है जो हर सोमवार से शुक्रवार सुबह सात बजे और दिन में एक बजे प्रसारित होगा। शिल्पा ने पोस्टर के साथ ट्वीट किया कि एक और नया किरदार निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस बार मुझे केवल सुनिए। 
 
शिल्पा के साथ-साथ शत्रुघ्न सिन्हा, विवेक ओबेरॉय, संजय दत्त और शक्ति कपूर जैसे नाम इस रेडियो महाभारत का हिस्सा है। शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि मैं हैरान था कि ये शो कितने लोगों तक पहुंचेगा केवल आवाज़ के माध्यम से।
 
इस रेडियो महाभारत में संजय दत्त धर्मराज युधिष्ठिर, शत्रुघ्न सिन्हा भीष्म पितामह, विवेक ओबरॉय भगवान कृष्ण और शक्ति कपूर शकुनी मामा की आवाज बनेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी