रैंप पर दीपिका पादुकोण का मस्तीभरा अंदाज, अबू जानी और संदीप खोसला के साथ किया डांस

Photo : Instagram
दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन, कामयाब और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग के दम अपनी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। वह एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मस्तमौला इंसान भी हैं। इसका उदाहरण अबु जानी-संदीप खोसला के फैशन शो में देखने को मिला।


दीपिका पादुकोण हाल ही में अबु जानी-संदीप खोसला के फैशन शो में शोस्टॉपर बनीं। यह फैशन शो दोनों के इंडस्ट्री में 33 साल पूरे होने की खुशी में हुआ था। शो के दौरान जब दीपिका पादुकोण रैंप पर पहुंचीं तो सभी की आंखें उन पर टिक गईं। 
 
दीपिका पादुकोण ने रोज गोल्डन कलर का लहंगा पहना था. जिसे अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। स्टनिंग दीपिका पादुकोण ने पूरे स्वैग के साथ रैंप वॉक किया।
 
शो के दौरान दीपिका ने दोनों डिजाइनर्स के साथ करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सॉन्ग डिस्को दीवाने पर डांस किया। रैंप वॉक के दौरान दीपिका का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
ALSO READ: सोशल मीडिया यूजर ने इलियाना डिक्रूज से पूछा बेहूदा सवाल, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
 
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्ह ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाती नजर आएंगी।
 
दीपिका हाल ही में पति रणवीर सिंह के साथ लंदन से लौटी हैं। दोनों लंदन में फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म में वह वह कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी