श्रद्धा-आदित्य की जोड़ी फिर साथ आ सकती है नजर

'आशिकी 2' फेम श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओके जानु' भले ही ज़्यादा ना चली हो, लेकिन इनकी जोड़ी हमेशा लोगों द्वारा पसंद की जाती है। हो सकता है यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने आए। 'आशिकी 2' के डायरेक्टर मोहित सूरी ही एक बार फिर इस जोड़ी को बड़े परदे पर पेश करने की सोच रहे हैं। 
 
इस बारे में मोहित का कहना है कि मेरी आदित्य के साथ काम करने की काफी समय से इच्छा है। फिलहाल मैं फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। भले ही वे मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं, फिर भी उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आनी चाहिए। स्क्रिप्ट के काम के बाद ही मैं उनसे बात करुंगा। मुझे हमेशा स्क्रिप्ट के साथ ही एक्टर्स से मिलना पसंद है। 
 
श्रद्धा कपूर को फिल्म में कास्ट करने के बारे में मोहित कहना है दोनों के साथ काम करने का अनुभव हमेशा ही शानदार रहा है, क्योंकि उनके साथ मेरा एक खास तरह का रिश्ता बन चुका है। 'आशिकी 2' के बाद तो बेशक मैं उनके साथ फिर फिल्म जरूर करना चाहता हूं। फिलहाल मैं कुछ पक्के तौर पर नहीं कह सकता।  
 
जोड़ी ने एक हिट और एक फ्लॉप फिल्म दी है। इंतज़ार रहेगा यह देखने के लिए कि उनकी अगली फिल्म दर्शकों को कैसी पसंद आएगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी