तय हो चुकी है साइना नेहवाल की शादी, बायोपिक में भी श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आएंगे लवर

श्रद्धा कपूर फिल्म 'स्त्री' की सफलता के बाद अपनी नई फिल्मों में व्यस्त हैं। वे लंबे समय से साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए तैयारी कर रही थीं। अब वे इसकी शूटिंग में व्यस्त हो चुकी हैं। साइना नेहवाल भारत की महान बैटमिंटन खिलाड़ी हैं। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई। इसी को बड़े परदे पर दर्शाने की तैयारी कर रहे हैं अमोल गुप्ते। 
 
फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है। शूटिंग भी सितंबर से शुरू हो गई। अब खबर आई है कि श्रद्धा इसमें अकेली एक्ट्रेस नहीं होगी इसमें उनके साथ जोड़ी बनाई गई है। खबर है कि साइना का किरदार निभा रही श्रद्धा साथ फिल्म में रियल लाइफ बैडमिंटन प्लेयर और म्यूजिशियन ईशान नकवी भी होंगे। दोनों फिल्म में रोमांस करते नज़र आएंगे। 
 
यह खबर हालांकि लंबे समय से चली आ रही हैं लेकिन अब इसे कंफर्म कर दिया गया है। कुछ समय पहले श्रद्धा कपूर और ईशान नकवी एकसाथ प्रैक्टिस करते स्पॉट भी हुए थे। अब पता चला है कि दोनों फिल्म में साथ होंगे और एक-दूसरे के लवर का रोल निभाएंगे। वहीं दोनों पर एक रोमांटिक गाना भी शूट होगा जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। गाने को विजय गांगुली कोरियोग्राफ कर रहे हैं। गाने को अमाल मलिक ने कंपोज़ किया है। 
 
फिल्म को भूषण कुमार के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया जा रहा है। अमोल गुप्ते इसके निर्देशक हैं। श्रद्धा कपूर काफी लंबे समय से साइना के साथ समय बिता रही थीं और बैडमिंटन भी जमकर प्रैक्टिस चल रही थी। हाल ही में साइना नेहवाल ने खुलासा किया कि वे बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप से 16 दिसंबर 2018 को शादी करने वाली हैं। इसलिए फिल्म में साइना के लवर का रोल भी अहम हो गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी