सिम्बा के सेट पर इस हीरोइन को देख खुशी के मारे उछल पड़े रणवीर सिंह

सिम्बा के सेट पर रणवीर सिंह के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब तब्बू वहां पहुंच गईं। मुंबई में ही फिल्म की शूटिंग चल रही है। रोहित शेट्टी इस फिल्म को बना रहे हैं जिनकी तब्बू अच्छी दोस्त हैं। 
 
रोहित से मिलने तब्बू चली आईं और यह बात जब रणवीर को पता चली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रोहित और तब्बू का जब फोटो लिया जा रहा था तब रणवीर उनके पीछे उछल रहे थे। 
 
वे सिम्बा वाले लुक में थे। पुलिस की वर्दी भी उन्होंने पहन रखी थी और वे शानदार लग रहे थे। 
 
रणवीर सिंह ने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। उन्होंने लिखा है कुछ चीज़ों में लॉजिक नहीं सिर्फ मैजिक होता है... तब्बूटीफुल सरप्राइज़ ऑन सेट। 
 
 
रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी मूवीज़ और धर्मा प्रोडक्शन्स की यह मसाला फिल्म इस साल 28 दिसम्बर को रिलीज होगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी