आलिया भट्ट को मां सोनी राजदान ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

रविवार, 15 मार्च 2020 (13:55 IST)
आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर के टॉप पर हैं। आलिया की एक्टिंग का हर कोई कायल है। एक्ट्रेस के हाथ में इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। आज 15 मार्च को आलिया भट्ट अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। दुनियाभर से फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इसी के साथ ही उनकी मां सोनी राजदान ने भी खास अंदाज में आलिया को जन्मदिन पर विश किया है।


सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट करते हुए आलिया के बचपन की तस्वीर को शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए सोनी राजदान ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी बच्ची।' 
 
इसके साथ ही उन्होंने लिखा, वह हमोशा से ही उनकी सबसे प्यारी बेटी रही हैं। अब आलिया बड़ी हो गई हैं इसलिए उन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं है। एक मां के नाते वह हमेशा ही उनके अच्छे स्वास्थ्य का कामना करती हैं। इस साल मेरी जन्मदिन की शुभकामनाएं अच्छे स्वास्थ्य से जुड़ी हुई हैं।

ALSO READ: कोरोना वायरस के चलते फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग रुकी, शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
 
सोनी राजदान के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आलिया को उनके साथ बैठे देखा जा सकता है। इसके साथ शेयर की गई दूसरी तस्वीर में आलिया को अपनी मां की गोद में देखा जा सकता है। आलिया की बचपन की तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
 
बता दें कि आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर हुआ था। दोनों ही बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती हैं। एक इंटरव्यू में आलिया ने स्वीकार किया था कि वह अपनी मां के ज्यादा करीब हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी