साउथ स्टार यश के जन्मदिन की तैयारी कर रहे फैंस संग हुआ हादसा, करंट लगने से 3 की मौत

WD Entertainment Desk

सोमवार, 8 जनवरी 2024 (12:27 IST)
South Star Yash Birthday: साउथ सुपरस्टार यश को फिल्म 'केजीएफ' से दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। देशभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यश 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यश के बर्थडे पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन एक्टर के बर्थडे पर एक बड़ी घटना भी हो गई है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

खबरों के अनुसार यश के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे तीन फैंस की करंट लगने से मौत हो गई है। यश का कट-आउट लगाते समय करंट लगने से तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, तीन अन्य को गंभीर रूप से घायल भी बताया जा रहा है।

ALSO READ: Boycott Maldives को मिला बॉलीवुड का सपोर्ट, सोशल मीडिया पर सेलेब्स कर रहे Lakshadweep को प्रमोट
 
यह हादसा कर्नाटक के गडग जिले में हुआ है। यश का कट-आउट लगाने के दौरान तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में फिलहाल यश की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

बता दें ‍कि यश असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने 2007 में Jambada Hudugi से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाले हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी