फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी राजामौली की फिल्म 'आरआरआर'

सोमवार, 25 जनवरी 2021 (15:40 IST)
बाहुबली फेम एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'आरआरआर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और राम चरण स्टारर फिल्म आरआरआर दशहरा के मौके पर 13 अक्टूबर 2021 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

 
आरआरआर की रिलीज डेट को लेकर आलिया भट्ट से लेकर तमाम स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। आलिया लिखती हैं, जल्दी से आप सभी तैयार हो जाओ, सिनेमाघरों में आरआरआर 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने जा रही हैं। 
 
इस बारे में जूनियर एनटीआर ने भी पोस्ट किया। वह लिखते हैं, पानी और आग की ताकत पहली बार आपको देखने को मिलेगा कि कितनी असहनशील होती है। इसका अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए।
 
निर्माता डीवीवी दानय्या ने कहा, हम आरआरआर की शूटिंग शेड्यूल के अंत के करीब पहुंच गए हैं और इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम दर्शकों के साथ, सिनेमाघरों में दशहरा जैसे बड़े उत्सव को मनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
 
आरआरआर एक अखिल भारतीय फिल्म है जिसे डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है और तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज़ के लिए तैयार है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी