आलिया की 'राज़ी' की सक्सेस पार्टी के खास फोटो

आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'राज़ी' की शानदार सफलता से फिल्म की पूरी कास्ट और क्रु बहुत खुश है। फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलज़ार को पूरा बॉलीवुड बधाई दे रहा है। सिर्फ क्रिटिक्स ही नहीं, बॉक्स-ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन कर फिल्म ने दर्शकों के मन में भी अपनी खास जगह बनाई है। ऐसे में सेलिब्रेशन तो बनता है। हाल ही में मुंबई में राज़ी की सक्सेस पार्टी हुई जहां फिल्म की पूरी कास्ट और क्रु शामिल हुई। इस पार्टी के कुछ पिक्चर्स खास वेबदुनिया की ओर से। (फोटो - गिरीश श्रीवास्तव) 

 

पार्टी में आलिया भट्ट, विक्की कौशल, सोनी राज़दान, रजत कपूर, गुलज़ार, मेघना गुलज़ार, शंकर महादेवन, अमृता खानविलकर, संजय सुरी, शिशिर शर्मा शामिल हुए। 

 
आलिया हमेशा की तरह बहुत ही खूबसुरत लग रही थीं। येलो कलर की ड्रेस में उनका देसी अवतार देखने लायक है। 

 
आलिया हमेशा की तरह बहुत ही खूबसुरत लग रही थीं। येलो कलर की ड्रेस में उनका देसी अवतार देखने लायक है। 

 
इस फिल्म के बाद से विक्की कौशल और आलिया भट्ट की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गई है। 

 
टैलेंटेड फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार अपने पिता गुलज़ार के साथ। राज़ी के गाने 'दिलबरो' की मेकिंग वीडियो में गुलज़ार ने कहा था कि जब मेघना डायरेक्टर होती हैं तो वो बेटी नहीं होती। उसे हर काम परफेक्ट चाहिए। 

 
आलिया भट्ट के फेवरेट करण जौहर भी इस इवेंट में शामिल हुए। वे फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। 

 
इस पिक्चर में आलिया बहुत क्युट लग रही हैं। पीछे लगे फिल्म के बैनर के साथ आलिया फनी तरीके से अपना चेहरा मिलाने की कोशिश कर रही हैं। 

 
राज़ी की बेहतरीन टीम एक ही फोटो में। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी