पर्दे पर एक बार फिर हैडपंप उखाड़ेंगे सनी देओल, बनने जा रहा है 'गदर' का सीक्वल!

साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' आज भी लोगों को काफी पसंद है। इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था। अब खबर आ रही है कि सनी देओल की इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है।


खबरों के अनुसार तारा सिंह, सकीना और चरणजीत सिंह की कहानी को एक बार फिर से पर्दे पर दिखाया जाएगा। गदर: एक प्रेम कथा साल 2001 की सबसे बड़ी कर्मशियल हिट मानी जाती हैं। यही नहीं फिल्म ने लगभग 256 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
 
इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने लीड रोल प्ले किया था। रिपोर्ट के मुताबिक तारा सिंह (सनी देओल), सकीना (अमीषा पटेल) और उनके बेटे चरणजीत की कहानी भारत-पाकिस्तान के बाद अब आगे बढ़ेगी।
 
खबरों के मुता‍बिक इस फिल्म पर 15 साल से काम किया जा रहा है। फिल्म में पुरानी कास्ट ही नजर आएगी। इस फिल्म को लेकर आइडिया सनी देओल से शेयर किया गया है। फिलहाल इस फिल्म को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी