सिनेमाघरों में फिर गूंजेगा 'माही माही', दोबारा रिलीज होने जा रही सुशांत सिंह राजपूत की 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी'

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 5 मई 2023 (10:30 IST)
ms dhoni the untold story re release : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हो, लेकिन फैंस आज भी उन्हें उनकी शानदार फिल्मों की वजह से याद करते हैं। वहीं अब सुशांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। 

 
नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में सुशांत की अदाकारी का हर कोई कायल हो गया था। स्टार स्टूडियो में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करके बताया है कि यह फिल्म थिएटरों में फिर से एक्सक्लूसिव रिलीज हो रही है।
 
'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्वीट में लिखा है, 'जब माही फिर पिच पर आएगा, पूरा इंडिया सिर्फ धोनी धोनी धोनी चिल्लाएगा। 12 मई को 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म सिनेमाघरों में री रिलीज होने जा रही है।'
 
इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी नजर आई थीं। फिल्म ने अनुपम खेर ने सुशांत के पिता की भूमिका निभाई थी। यह सुशांत के करियर की हिट फिल्मों में से एक थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी