'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के रोशन सिंह सोढ़ी ने छोड़ा शो, शाहरुख के को-स्टार की होगी एंट्री!

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (17:00 IST)
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है। शो के सभी किरदारों को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थी शो में सोढ़ी सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह शो छोड़ने का मन बना चुके हैं।

 
अब ताजा खबरों की माने तो गुरुचरण सिंह ने शो छोड़ दिया है। उन्होंने लॉकडाउन के बाद दोबारा शूटिंग शुरू भी नहीं की औऱ ना ही अभी तक शो में नजर आए है। हालांकि अभी तक उनके शो छोड़ने से जुड़ा कोई आधिकारिक ऐलान हुआ नहीं है।
 
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ये भी बताया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह की जगह शाहरुख खान के को-स्टार रहे एक्टर बलविंदर सिंह सूरी को सोढ़ी के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। बता दें कि बलविंदर सिंह फिल्म दिल तो पागल है में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के दोस्त बने थे।
 
शो में सोढ़ी के किरदार को बेहद पसंद किया जाता है। उनका एनर्जीफुल किरदार और डायलॉग डिलीवरी फैंस को काफी पसंद आती हैं। जेठालाल और सोढ़ी की दोस्‍ती भी लोगों को भाती है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी