बहन संग मस्ती करने पहुंचे तैमूर

हाल ही में छोटे पटौदी और क्यूटनेस के नवाब तैमूर अली खान की चोटी बांधे एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वे बेहद क्यूट लग रहे थे। अब उनका एक और पिक्चर सोशल मीडिया पर आया है और वो भी उनकी छोटी बहन के साथ। 
 
जी हां, तैमूर अपनी छोटी बहन के साथ एंजॉय करते नज़र आ रहे थे। हाल ही में करीना कपूर बेटे तैमूर को लेकर सोहा अली खान की बेटी इनाया से मिलने पहुंची थीं। दोनों भाई-बहन ने साथ में खूब मस्ती की। 
 
इनकी एक तस्वीर सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें सोहा की गोद में इनाया और करीना की गोद में तैमूर हैं। दोनों क्यूट बेबीज़ अपनी ही मस्ती में लगे हैं। 
 
इसके अलावा एक और तस्वीर में तैमूर और इनाया बैठे हुए हैं। इनाया कैमरे को देख रही हैं वहीं तैमूर हमेशा की तरह कैमरे से नज़रें बचा रहे हैं। दोनों की आंखें भी बेहद खूबसुरत हैं।

तैमूर के बड़े बाल उन पर खूब फबते हैं। इस बार तैमूर ने नहीं इनाया ने बाल बांधे हुए हैं। करीना बिना मेकअप भी सुंदर लग रही हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी