शादी के बाद ये सितारे अपने पार्टनर संग सेलिब्रेट करेंगे पहली होली

WD Entertainment Desk

रविवार, 24 मार्च 2024 (17:31 IST)
Holi 2024: देशभर में होली के त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। ये त्योहार बॉलीवुड के कई नए कपल्स के लिए काफी खास होने वाला हैं क्योंकि वो शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन ने न्यूलीवेड कपल पहली बार होली का त्योहार साथ में मनाएंगे।
 
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा 
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा बीते साल 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं।
 
रणदीप हुड्डा-लिन लेशराम 
रणदीप हुड्डा और लिन लेशरान 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। 
 
आइरा खान-नुपुर शिखरे
आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान 3 जनवरी को नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधी हैं। 
 
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी 
रकुल प्रीत सिंह भी अपने पति जैकी संग पहली होली सेलिब्रेट करेंगी। दोनों 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। 
 
पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी शादी के बाद पहली होली साथ में सेलिब्रेट करने वाले हैं। दोनों ने 15 मार्च को शादी रचाई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी