सप्ताह के टॉप 10 हिन्दी गाने

1) पैंट में गन (वेलकम टू न्यूयॉर्क) (दिलजीत दोसांझ)
मल्टी-स्टारर फिल्म के इस पहले गाने से दिलजीत ने सबका दिल जीत लिया है। 
  
2) नचले ना (दिल जंगली) (गुरु रंधावा, नीति मोहन)
वैलेंटाइन डे के लिए तापसी पन्नू और साकिब सलीम का परफेक्ट सांग। 
 
3) छोटे-छोटे पेग (सोनू के टिटु की स्वीटी) (यो यो हनी सिंह, नेहा कक्कड़, नवराज हंस)
शानदार वीडियो और हनी सिंह का रैप, यह गाना नया पार्टी सांग बन गया है। 
 
4) याद है (अय्यारी) (अंकित तिवारी, पलक मुछाल)
अय्यारी का यह गाना प्यार में दूरी की तकलीफ बयां करता है। यह सैड सांग नं. 4 पर है। 
 
5) दिल चोरी (सोनु के टीटु की स्वीटी) (यो यो हनी सिंह, सिमर कौर)
सोनु, स्वीटी और टीटु का एक और बेहतरीन पार्टी सांग। यह गाना 3 पायदान आगे बढ़कर नं.5 पर आ गया है। 
 
6) ले डूबा (अय्यारी) (सुनिधि चौहान)
यह रोमांटिक वर्ज़न पिछले 2 हफ्तों से इसी पायदान पर बना हुआ है। 
 
7) हरजाई (हरजाई) (मनीष पॉल, यूलिया वंतूर, सचिन गुप्ता)
मनीष पॉल के साथ यूलिया की आवाज़ और वीडियो का जादू जल्द ही लोगों पर चढ़ गया है। 
 
8) कोका कोला तू (टोनी कक्कड़, यंग देसी)
टोनी कक्कड़ का मस्तीभरा यह गाना टॉप 10 में शामिल है। 
 
9) तेरे बिना (1921) (अरिजीत सिंह, आकांक्षा शर्मा)
1921 का यह रोमांटिक गाना फिर से इस लिस्ट में शामिल हो गया है। 
 
10) हूबहू (पैडमैन) (अमित त्रिवेदी)
पैडमैन और सोनम कपूर की दोस्ती नं. 10 पर बरकरार है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी