महाभारत के शकुनी मामा की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती गुफी पेंटल

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 1 जून 2023 (16:30 IST)
Photo credit : Twitter
Gufi Paintal health update: टीवी सीरियल 'महाभारत' में शकुनी मामा का किरदार निभाकर एक्टर गुफी पेंटल ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। गुफी पेंटल बीआर चोपह़ा की 'महाभारत' के कास्टिंग डायरेक्टर भी थे। वहीं अब गुफी पेंटल की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
गुफी पेंटल की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जानी-मानी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने इसकी पुष्टि की है। टीना घई ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें गुफी पेंटल की सेहत को लेकर जानकारी दी गई है। 
 
टीना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'गुफी पेंटल जी तकलीफ हैं। प्रार्थना कीजिए।' टीना की इस पोस्ट के बाद फैंस गुफी पेंटल के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे हैं।
 
बता दें कि गुफी पेंटल मनोरंजन जगत से जुड़ने से पहले सेना में थे। वह चीन बॉर्डर आर्मी आर्टिलरी में तैनात रहे थे। वह 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी सीरियलों में दिखाई दिए थे। गुफी पेंटल ने श्री चैतन्य महाप्रभु नामक फिल्म का निर्देशन भी किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी