खिल गया उर्वशी रौटेला के नाम पर फूल

उर्वशी रौटेला ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी बहुत खास जगह बनाई है। सनम रे से लेकर हेट स्टोरी तक उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से सभी को अपन दीवाना बनाया है। साथ ही उनकी खूबसुरती भी तारीफ के काबिल है। उन्हें अंडमान एंड निकोबार आईलैंड की सरकार द्वारा ब्युटी अवॉर्ड तक मिल चुका है। इसके बाद उर्वशी को एक और सम्मान दिया गया है। 


 
अब उनके नाम पर आईलैंड के एक फूल का नाम रखा गया है। इस सम्मान से उर्वशी बहुत खुश हैं। पूर्व मिस दीवा 2015 उर्वशी की खूबसुरती के चर्चे हमेशा ही बने रहते हैं। ऐसे में एक फूल को उनका नाम मिलना बहुत बड़ी बात है और उर्वशी के लिए यह बहुत गर्व की बात है। 


 
उर्वशी चाहती हैं कि उनकी अगली फिल्म की शूटिंग अब अंडमान एंड निकोबार आईलैड पर ही हो ताकि वे अपने नाम वाले खूबसुरत फूलों के बीच शूटिंग का मज़ा ले सके। अभी उनकी अगली फिल्म की कोई जानकारी नहीं है लेकिन वे चाहती है कि जो भी फिल्म हो उसका कुछ हिस्सा यहां ज़रूर शूट किया जाए। 
 
उर्वशी रौटेला की आखिरी फिल्म 'हेट स्टोरी 4' थी। उर्वशी के आइटम नम्बर्स को भी काफी पसंद किया जाता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी