इंतजार की घड़ियां हुईं समाप्त, उर्वशी रौटेला को मिली बड़ी फिल्म

लंबे समय से उर्वशी रौटेला कोशिश कर रही थीं कि बड़े सितारे और बड़े बैनर की फिल्म मिले और उनका इंतजार रंग लाया। उर्वशी के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी हैं जिसमें वे जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। 
 
खबर है कि वह 'पागलपंती' में नजर आने वाली है। यह एक कॉमेडी मूवी है जिसे अनीस बज्मी निर्देशित कर रहे हैं। नो एंट्री, रेडी, थैंक यू जैसी कुछ हास्य फिल्म अनीस बना चुके हैं। 


 
पागलपंती एक बड़े बजट की फिल्म है। जॉन के अलावा इलियाना डिक्रूज, अनिल कपूर, अरशद वारसी, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इस फिल्म में नजर आएंगे। 


 
इस फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है। 50 दिनों तक यह शूटिंग चलेगी। उर्वशी ने फिल्म के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। इस फिल्म में जॉन के अपोजिट इलियाना और पुलकित के अपोजिट कृति नजर आएंगी। जबकि उर्वशी का फिल्म में महत्वपूर्ण रोल होगा। 
 
उर्वशी ने सनी देओल के साथ 'सिंह साहब द ग्रेट' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद सनम रे, ग्रेट ग्रांड मस्ती और हेट स्टोरी सीरिज की फिल्म की, लेकिन इन फिल्मों से कोई फायदा नहीं हुआ। 'काबिल' में उर्वशी पर फिल्माया गया गीत 'सारा जमाना' भी हिट हुआ था। उर्वशी को अब जाकर फायदा मिला है। पागलपंती शायद उनके करियर में उछाल ला दे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी