विद्या बालन-इलियाना डिक्रूज की नई फिल्म 'दो और दो प्यार' का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

WD Entertainment Desk

बुधवार, 17 जनवरी 2024 (15:24 IST)
Film Do Aur Do Pyaar: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज जल्द ही फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विद्या, सेंधिल राममूर्ति और इलियाना, प्र‍तीक गांधी संग रोमांस करते दिखेंगी। प्रोडक्शन कंपनी अप्लॉज इंटरनेटनमेंट ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी घोषणा की है। 
 
इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'इस मौसम में प्यार आपको आश्चर्यचकित कर दे, आपको भ्रमित कर दे! फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
 
फर्स्ट लुक पोस्टर में विद्या बालन सेंधिल के साथ और इलियाना प्रतीक गांधी के साथ इश्क फरमाती नजर आ रही हैंह।  फिल्म दो और दो प्यार को फिल्म निर्माता श्रृषा गुहा ठाकुरता ने निर्देशित किया है। यह इनकी डेब्यू फिल्म है। 
 
बताया जा रहा है कि ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हॉलीवुड फिल्म द लवर्स की कहानी पर आधारित है, जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात करती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी