नितेश तिवारी की रामायण से जुड़े यश, करेंगे यह काम

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (18:01 IST)
Yash in Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के भगवान राम और साईं पल्लवी के माता सीता का किरदार निभाने की खबरें हैं। वहीं फिल्म की अन्य कास्ट को लेकर भी कई स्टार्स के नाम सामने आ रही हैं। 
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में साउथ स्टार यश रावण का किदरार निभाएंगे। भले ही यश के इस फिल्म में काम करने को लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई हो, लेकिन वह 'रामायण' से जुड़ जरूर गए हैं। यश 'रामायण' को को-प्रोड्युस करने जा रहे हैं। 

ALSO READ: TVF की वीकली सीरीज वेरी पारिवारिक का चौथा एपिसोड हुआ रिलीज
 
यश, नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर इस मल्टीस्टार फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। नमित की प्रोडक्शन कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइन्ट क्रिएशंस ने रामायण के लिए हाथ मिलाया है। यश ने कहा कि उनका लंबे समय से लक्ष्य रहा है कि वे ऐसी फिल्में बनाएं जो इंडियन सिनेमा को एक ग्लोबल लेवल पर दिखाए।
 
यश ने कहा कि मैं सबसे अच्छे वीएफएक्स स्टूडियो में से एक के साथ हाथ मिलाने के लिए लॉस एंजिल्स गया और मुझे खुशी हुई कि उस वीएफएक्स स्टूडियो को चलाने वाला एक भारतीय है। मैंने और नमित ने कई आइडियाज पर बात की। बातचीत में फिल्म रामायण पर भी चर्चा हुई। 
 
यश ने कहा, पता चला कि नमित मल्होत्रा इस फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं। मैं रामायण के साथ काफी कनेक्टेड रहा हूं। यही सोचकर मैंने फिल्म को को-प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी उठाई। रामायण के को-प्रोड्क्शन में शामिल होकर हम एक ऐसी भारतीय फिल्म लाने जा रहे हैं, जो दुनियाभर में उत्साह और जुनून पैदा कर देगी। 
 
बता दें कि 'रामायण' की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के सेट से अरुण गोविल और लारा दत्ता की तस्वीरें भी लीक हुई थी, जो अपने किरदार के गेटअप में नजर आ रहे थे। इसके बाद नितेश तिवारी ने 'रामायण' के सेट पर सख्त नो फोन पॉलिसी लागू कर दी है। 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी