शहज़ादा की कहानी: कार्तिक आर्यन की फिल्म में है एक्शन और ड्रामा

बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (06:45 IST)
शहजादा एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 2020 की तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमूलू का रीमेक है जिसमें अल्लू अर्जुन ने लीड रोल अदा किया था। फिल्म की कहानी इस प्रकार है: 
 
बंटू (कार्तिक आर्यन) एक मध्यमवर्गीय परिवार से है। उसके पिता वाल्मिकी (परेश रावल) उससे नफरत करते हैं और लगातार उपेक्षा करते रहते हैं। इसके बावजूद बंटू उनसे प्यार करता है। समारा (कार्तिक सेनन) बंटू की बॉस है और वह उससे सहानुभूति रखती है। 
एक दिन बंटू को पता चलता है उसके असली पिता तो एक उद्योगपति हैं जिनके पास खूब पैसा है। बंटू को मालूम पड़ता है कि उसके वास्तविक माता-पिता परेशानी में हैं। बंटू उनकी समस्या दूर करने का फैसला करता है उनको यह बताए बिना कि वह उनका असली बेटा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी