मलंग की कहानी

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (14:07 IST)
बैनर : लव फिल्म्स, नॉर्थन लाइट्स एंटरटेनमेंट, टी-सीरिज़ सुपर कैसेट्स इंडस्ट्री लि.
निर्माता : भूषण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग, जय सेवकरमानी, कृष्ण कुमार 
निर्देशक : मोहित सूरी
संगीत : वेद शर्मा, द फ्यूज़न प्रोजेक्ट, मिथुन, अंकित तिवारी 
कलाकार : आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर, कुणाल खेमू, एली अवराम 
रिलीज डेट : 7 फरवरी 2020 
 
मलंग के ट्रेलर और गानों ने इस समय हलचल मचा रखी है, जिससे उम्मीद जागी है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत ले सकती है। 
 
कहानी है ऐसे लड़के की जो गुस्से से भरा हुआ है। लोगों को मार रहा है। उसे तलाश है उस रहस्यमय हत्यारे की जिसने उसकी प्रेमिका को मार दिया है। 
 
इस लड़के के पीछे ड्रग का बिजनेस करने वाला और एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर पड़े हुए हैं। जिनका इस लड़के से कुछ कनेक्शन है। 
 
यह हत्यारों के एक समूह की कहानी है जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, इंटेंस ड्रामा और लव स्टोरी भी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी