अंग्रेजी मीडियम की कहानी

रविवार, 8 मार्च 2020 (06:51 IST)
निर्माता : दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे
निर्देशक : होमी अडजानिया 
संगीत : सचिन-जिगर
कलाकार : इरफान खान, करीना कपूर खान, राधिक मदान, दीपक डोब्रियाल, डिम्पल कपाड़िया, रणवीर शौरी, पंकज त्रिपाठी, कीकू शारदा 
रिलीज डेट : 13 मार्च 2020 
 
राजस्थान में रहने वाला चंपक बंसल (इरफान खान) अपनी बेटी तारिका (राधिका मदान) को बहुत चाहता है। तारिका की स्कूल की पढ़ाई खत्म होने वाली है और उसका सपना है कि वह लंदन में जाकर आगे की पढ़ाई करे। 
 
तारिका जब यह बात अपने पिता को बताती है तो वह तैयार हो जाते हैं। लेकिन जब चंपक को पता चलता है कि लंदन के कॉलेज की फीस करोड़ों में है तो उसके होश उड़ जाते है। 
 
चंपक यह बात तारिका को बताता है तो तारिका बहुत दु:खी होती है। तारिका का दु:ख चंपक से बर्दाश्त नहीं होता। वह अपनी बेटी के सपने को पूरा करने की ठानता है। 
 
यह एक पिता और उसकी बेटी के बीच बिना शर्त प्यार की कहानी है। यह फिल्म हमें एहसास कराती है कि कभी-कभी लोग उन उत्तरों की तलाश में बहुत दूर तक जाते हैं जो हमेशा उनके भीतर थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी