नमस्ते इंग्लैंड की कहानी

निर्माता : नमस्ते प्रोडक्शन प्रा.लि., धवल जयंतीलाल गढ़ा, अक्षय जयंतलीलाल गढ़ा, रिलायंस एंटरटेनमेंट 
निर्देशक : विपुल अमृतलाल शाह
संगीत : मनन शाह
कलाकार : अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा
रिलीज डेट : 19 अक्टोबर 2018  
 
2007 में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ को लेकर 'नमस्ते लंदन' नामक फिल्म बनाई गई थी। 11 साल बाद 'नमस्ते इंग्लैंड' नाम से उसका सीक्वल बनाया गया है। यह एक टिपीकल बॉलीवुड रोमांटिक-कॉमेडी मूवी है। 
 
कहानी है परम (अर्जुन कपूर) और जसमीत (परिणीति चोपड़ा) की जो पंजाब में रहते हैं और एक-दूसरे को पसंद करते हैं। जसमीत के कुछ सपने हैं जो वह पूरा करना चाहती है, लेकिन आजादी नहीं है। 
 
जसमीत के साथ परम शादी करता है ताकि वह जसमीत के सपने को पूरा करने में उसकी मदद कर सके। कहानी पंजाब से ढाका, पेरिस, ब्रुसेल्स होती हुई लंदन जा पहुंचती है जहां पर जसमीत को अपने सपने पूरे करने की छूट मिलती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी