मनमोहन ने वैज्ञानिकों को बधाई दी

शनिवार, 8 नवंबर 2008 (22:08 IST)
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने चंद्रयान-प्रथम को चन्द्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुँचाने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

तीन दिन की ओमान-कतर यात्रा पर शनिवार को मस्कट पहुँचे डॉ. सिंह ने अपने संदेश में चंद्रयान की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई भेजी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें