Children's Day पर अपने बच्चों को बनाना सिखाएं डिलीशियस चॉकलेट केक, पढ़ें 8 सरल स्टेप्स

सामग्री : 
 
मैदा 1 प्याला, क्रीम 2 बड़े चम्मच, चीनी (पिसी हुई) 2 प्याले, कोको पावडर 1 प्याला, नमक 1/2 चम्मच, बेकिंग सोड़ा 1 छोटा चम्मच, ऑरेंज एसेंस 1 बड़ा चम्मच, मक्खन 1 बड़ा चम्मच, दही 1 प्याला। 
 
आइसिंग के लिए सामग्री : 
 
मक्खन 3 बड़े चम्मच, कोको पावडर 1/4 प्याला, कंडेंस्ड मिल्क 3 बड़े चम्मच, आइसिंग शक्कर 1 प्याला। 
 
विधि : 
 
* सर्वप्रथम मैदा, कोको पावडर, नमक व बेकिंग सोड़े को एक साथ छान लें। 
 
* एक कटोरे में दही, मक्खन, एसेंस लेकर फेंटें। 
 
* क्रीम में धीरे-धीरे पिसी चीनी मिलाएं। 
 
* दही का मिश्रण मिलाकर बुलबुले उठने तक फेंटें। 
 
* अब मैदे का मिश्रण मिलाकर फेंटें। 
 
* केक पैन को घी लगाकर चिकना करें, उस पर थोड़ा-सा मैदा बुरकें। 
 
* घोल को पैन में डालें। 
 
* पहले से गर्म ओवन में रखकर धीमें तापमान पर करीब 30-40 मिनट तक बेक कर डिलीशियस केक सर्व करें।

ALSO READ: Children's Day cake: बच्चों का मनपसंद होता है वनीला केक, उनके प्यारे चाचा नेहरू के जन्मदिन पर अवश्य बनाएं

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी