गुटखा थूकना और lockdown उल्लंघन पड़ा महंगा, 2 गिरफ्तार

गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (15:41 IST)
जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गुटखा थूकने और लॉकडाउन नियमों की अवहेलना करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य में थूकने पर प्रतिबंध है।
ALSO READ: Corona से जंग: पुलिस ने बदला कामकाज का तरीका, लॉकडाउन तोड़ा तो घर पहुंचेगी FIR
थानाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि पुलिस ने उच्चैन कस्बे में राजू और दिनेश को गुटखा चबाते और सार्वजनिक स्थान पर थूकते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया था। ये दोनों बिना मास्क लगाए कस्बे में बिना किसी कारण के घूम रहे थे।
ALSO READ: जर्मनी में भी 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन
उन्होंने बताया कि दोनों को लॉकडाउन की अवेहलना करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी